हेलो दोस्तों मेरा नाम जगजीत सिंह है आज में आपको बताने वाला हु ब्लू व्हेल के बारे में जो दुनिया की सबसे बड़ी मछली है एंड एक और बात जो दुनिया में सबसे ज्यादा पैसो में बिकी गइ मछली के बारे में तो आइये जानते है
एक विशाल मछली
समुद्र में रहने वाले प्राणियों में व्हेल एक विशाल मछली है।इसकी लंबाई 115 फुट और वजन 150 से 170 टन तक होता है, जबकि कुछ व्हेल 11 फुट की भी होती हैं।समुद्र में 5 करोड़ वर्ष पूर्व व्हेल अस्तित्व में आई। अन्य स्तनधारी प्राणियों की तरह व्हेल हवा में सांस लेती है, उसका खून गर्म होता है बच्चों को दूध पिलाती है और उसके शरीर पर बाल होते हैं। व्हेल मछली की चमड़ी मोटी होती है |
व्हेल की पूंछ
व्हेल की पूंछ के अंत में दो सिरे उसे तैरते समय मुड़ने में सहायक होते हैं। व्हेल अपने गले से बाहरी आवाज को ग्रहण करती है और वहां से वह आवाज अंदरूनी कान तक पहुंचती है। मादा व्हेल एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। वह अपने बच्चे को अपना दूध पिलाती है। उसका दूध टूथपेस्ट की तरह गाढ़ा होता है। बच्चे अपनी मां के साथ एक साल तक रहते है।
कुछ रोचक बातें
- व्हेल को सांस लेने के लिए हवा की जरूरत होती है।
- व्हेल 30 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती है।
- व्हेल के शरीर पर बहुत बारीक बाल भी होते हैं।
- यह अधिक लंबे समय तक नहीं सोती। इसका आधा मस्तिष्क सोता है तो आधा जागता रहता है।
दुनिया में सबसे महँगी मछली कौन सी है?
जापान में एक रेस्तरां के मालिक ने करीब 22 करोड़ की मछली खरीदी है। सुनकर थोड़ा आश्र्च्र्य होगा लेकिन यह सच है। सूशी रेस्तरां चेन के मालिक कियोशी किमुरा ने तोक्यो के नए मछली बाजार में शनिवार को एक बड़ी टूना मछली को करीब 22 करोड़ की रेकॉर्ड कीमत में खरीदा है।
यह टूना मछली जापान के उत्तरी तट से पकड़ी गई थी, जिसका वजन 278 किलोग्राम है। इस भीमकाय मछली के लिए 33.36 करोड़ येन यानी 21.5 करोड़ रुपए (31 लाख डॉलर) बोली लगी।
इस मछली की कीमत उम्मीद से पांच गुना ज्यादा है जापान में सुशी रेस्टोरेंट की चेन चलाने वाले कियोशी ने बताया कि वो इस मछली को खरीद कर काफी खुश है। हालांकि, इस मछली की कीमत उनकी उम्मीद से पांच गुना ज्यादा है। टूना मछली एक लुप्त प्रजाति है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूना किंग के नाम से प्रसिद्ध कियोशी किमुरा ने यह कीमत चुकाई जो 15.5 करोड़ येन के पुराने रेकॉर्ड से दोगुनी है। यह कीमत भी 2013 में किमुरा ने ही चुकाई थी।उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों को यह मछली पसंद आएगी सूशी रेस्तरां चेन मालिक ने कहा, जैसा शुरू में सोचा गया कीमत उससे ज्यादा थी। मुझे उम्मीद है कि हमारे ग्राहकों को ये बेहतरीन टूना पसंद आएगी।